हर मिडिल क्लास युवा का सपना होता है कि वह एक ऐसी बाइक चलाए जो सड़क पर निकलते ही भौकाल मचा दे। जब बात स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉरमेंस की आती है, तो TVS Apache RTR 160 4V का नाम सबसे पहले आता है।
लेकिन कंपनी ने इस बाइक को इतने सारे Variants में लॉन्च कर दिया है कि एक आम खरीदार शोरूम जाकर पूरी तरह से कंफ्यूज हो जाता है। अगर आप भी 1.16 लाख रुपये के शुरुआती बजट में यह शानदार मशीन घर लाने की सोच रहे हैं, तो रुकिए!
आज हम आपको इसके सभी 8 मॉडल्स और उनके फीचर्स की ऐसी डिटेल देंगे, जिससे आपका पैसा एकदम सही जगह लगेगा। एक बात जान लीजिए, आप चाहे कोई भी मॉडल खरीदें, सभी में एक ही दमदार 159.7cc का ऑयल-कूल्ड Engine (17.5hp पावर और 14.7Nm टॉर्क) और 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा।
शुरुआती मॉडल्स: बजट का पूरा ध्यान
अगर आपका बजट एकदम टाइट है, तो इसका Drum Variant सबसे किफायती ऑप्शन है। 1.16 लाख रुपये (Ex-showroom) की Price वाली इस बाइक के दोनों पहियों में आपको ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं, जो रोजमर्रा के सफर के लिए काफी हैं।इससे थोड़ा ऊपर RM Disc (Black Edition) आता है, जिसकी कीमत 1.18 लाख रुपये है। इसमें आपको फ्रंट में डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS का सपोर्ट मिलता है, साथ ही राइडिंग मोड्स और ऑल-ब्लैक कलर इसे एक खतरनाक ‘स्टेल्थ’ लुक देते हैं।
अगर आपको दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक चाहिए, तो मात्र 1,000 रुपये एक्स्ट्रा देकर 1.19 लाख रुपये में इसका Disc Variant घर ला सकते हैं, जो आपको हाई स्पीड पर बेहतरीन कंट्रोल देता है।
स्मार्ट कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा सेफ्टी वाले मॉडल्स
आज के डिजिटल जमाने में बाइक का स्मार्ट होना बहुत जरूरी है। 1.22 लाख रुपये में आने वाले BT Disc Variant में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप अपना फोन बाइक से जोड़कर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट पा सकते हैं।
अगर आपको स्टाइल और स्वैग चाहिए, तो 1.24 लाख रुपये वाला Special Edition आपके लिए है। इसमें मैट-ब्लैक पेंट और चेकर-फ्लैग स्टिकर्स इसे भीड़ में सबसे अलग बनाते हैं।
सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करने वालों के लिए 1.26 लाख रुपये में Dual Channel ABS Variant मौजूद है। यह फीचर अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक के पहियों को स्लिप होने से बचाता है और आपको एक सॉलिड सेफ्टी देता है।
टॉप एंड मॉडल्स: असली भौकाल और हाई-टेक फीचर्स
अगर आप परफॉरमेंस और लुक्स में कोई कमी नहीं चाहते, तो Dual Channel ABS with USD Variant (1.29 लाख रुपये) एक जबरदस्त पैसा वसूल डील है। इसमें सामने की तरफ अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर सस्पेंशन और हैंडलिंग को एकदम मक्खन बना देते हैं।
अंत में आता है इसका सबसे महंगा और बाहुबली मॉडल- TFT Variant, जिसकी कीमत 1.37 लाख रुपये है। इस टॉप-स्पेक मॉडल में Apache RR 310 वाला एडवांस TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
यह शानदार डिस्प्ले बाइक को एक बेहद प्रीमियम और महंगी स्पोर्ट्स बाइक वाला फील देता है। अब आपकी जरूरत और बजट जो भी हो, इस लिस्ट को पढ़कर आप अपने लिए एकदम सही टीवीएस अपाचे चुन सकते हैं!









