अगर आप भी एक कॉलेज जाने वाले छात्र हैं या पहली बार अपने लिए एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो दिखने में किसी भारी-भरकम स्पोर्ट्स बाइक जैसी लगे, लेकिन चलाने में हल्की और जेब पर भारी न हो, तो बजाज ने आपकी मुराद पूरी कर दी है। दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सीरीज़ में Bajaj Pulsar NS125 को एकदम नए अवतार में पेश किया है। अक्सर मिडिल क्लास युवाओं का सपना होता है कि उनके पास एक मस्कुलर लुक वाली बाइक हो, लेकिन 150cc या 200cc की बाइक्स की कीमत और उनका पेट्रोल खर्च देखकर वे पीछे हट जाते हैं। अब NS125 के साथ आपको कम कीमत में वही ‘NS’ वाला भौकाल और शानदार माइलेज एक साथ मिलने वाला है।
मात्र ₹1.05 लाख की कीमत और आसान EMI
Bajaj Pulsar NS125 की एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹1,05,597 रखी गई है। अगर आप इसे फाइनेंस कराने की सोच रहे हैं, तो आप मात्र ₹15,000 से ₹20,000 का डाउन पेमेंट देकर इसे अपने घर ला सकते हैं। इसकी महीने की किश्त (EMI) भी लगभग ₹3,500 के आसपास बैठेगी, जो आपकी पॉकेट मनी या शुरुआती सैलरी के हिसाब से एकदम फिट है। यह उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन ‘पैसा-वसूल’ डील है जो कम बजट में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
दमदार इंजन और 60kmpl का जबरदस्त माइलेज
पल्सर NS125 में 124.45cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.99 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन न सिर्फ शहर के ट्रैफिक में भागने के लिए फुर्तीला है, बल्कि पेट्रोल की बचत में भी उस्ताद है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज देती है। यानी अब आपको बार-बार पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपकी जेब पर भी बोझ नहीं पड़ेगा।









